मुंबई। पत्रकार सुरक्षा एवं कल्याण के लिए प्रतिबद्ध अखिल भारतीय संगठन प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स द्वारा भारत रत्न , समाजसुधारक डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर देश भर के क्रांतिकारी पत्रकारों,सामाजिक कार्यकर्ताओ को इस वर्ष का अम्बेडकर सेवा सम्मान 2026से सम्मानित किया गया।
संगठन की राष्ट्रीय संगठन महासचिव श्रीमती शशि दीप मुंबई द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर सैयद खालिद कैस एडवोकेट की सहमति से इस वर्ष का अम्बेडकर सेवा सम्मान 2026 से बाबूलाल नागा जयपुर राजस्थान, श्रीकांत सक्सेना सोनीपत हरियाणा, रामानुज भट्टड़ मुंबई महाराष्ट्र, कमलाकांत दास उड़ीसा,डॉक्टर नेहा गुप्ता राजनांदगांव छत्तीसगढ़,डॉक्टर संदीप प्रभुगांवकर गोवा,नरेश चौधरी दिल्ली,कैप्टन नरेंद्र सिंह सिद्धू मेरठ,श्रीमती मंजू लंगोटे बैतूल ओर शाकिर मलिक आनंद गुजरात को सम्मानित किया गया है।

إرسال تعليق