⚡ ब्रेकिंग News

पत्रकार सुरक्षा एवं कल्याण के लिए प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स की महत्वपूर्ण पहल


विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर विचार गोष्ठी एवं पत्रकारों का सम्मान

मुंबई। देश भर में जिस तरह से पत्रकारों पर हमले, सच लिखने, बोलने वाले पत्रकारों पर मुकदमें दर्ज होना अब आम हो गया है व बिकाऊ मीडिया हावी होता जा रहा है ऐसे में पत्रकार सुरक्षा एवं कल्याण के लिए प्रतिबद्ध अखिल भारतीय संघठन प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स द्वारा प्रेस स्वतंत्रता दिवस 03मई 2026 के उपलक्ष्य में एक ऑनलाइन विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा जिसका विषय 

*वर्तमान परिदृश्य में पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर अंकुश क्यों लगा हुआ है?*

गोष्ठी के प्रतिभागियों के लिए समय सीमा 3-5 मिनट होगी। संगठन की राष्ट्रीय संगठन महासचिव, राष्ट्रीय प्रवक्ता तथा डिजिटल मीडिया विभाग की राष्ट्रीय संयोजिका श्रीमती शशि दीप मुंबई महाराष्ट्र द्वारा संस्थापक अध्यक्ष डॉ सैयद खालिद कैस जी के अनुमोदन पश्चात यह आयोजन विश्व प्रेस स्वतन्त्रता दिवस 3 मई 2026 के अवसर पर आयोजित किया जाएगा। पत्रकारिता की डूबती नैया को सम्भालने की इस छोटी सी पहल में संपूर्ण पत्रकार जगत से प्रतिभागियों के हिस्सा लेने की उम्मीद है।


इसी कड़ी में प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स द्वारा पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए देश भर के प्रतिभाशाली व कर्मठ पत्रकारों को सम्मानित भी किया जाएगा। आप 1 मई 2026 तक शशि दीप को नाम सूचित करके 3 मई 2026 रविवार को 4pm से 6 pm की गोष्ठी का हिस्सा बन सकते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...