⚡ ब्रेकिंग News

अनुज नामदेव को डिजिटल मीडिया विभाग मध्य प्रदेश संयोजक का दायित्व सौंपा गया



मुंबई। पत्रकार सुरक्षा एवं कल्याण के लिए प्रतिबद्ध देश के अग्रणी अखिल भारतीय संगठन प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (पंजीकृत) ने मध्य प्रदेश में अपने संगठन का विस्तार करते हुए एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की है।


संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष *डॉ. सैयद खालिद कैस एडवोकेट* की अनुशंसा पर *श्री अनुज नामदेव (सागर )संपादक, दैनिक नागा टाइम्स, सागर* को आगामी आदेश तक के लिए संगठन के *डिजिटल मीडिया विभाग, मध्य प्रदेश इकाई का प्रदेश संयोजक* मनोनीत किया गया है।


इस आशय की जानकारी संगठन की राष्ट्रीय संगठन महासचिव एवं डिजिटल मीडिया विभाग की राष्ट्रीय संयोजिका *श्रीमती शशि दीप मुंबई* ने एक विज्ञप्ति जारी कर दी।


श्रीमती शशि दीप ने बताया कि श्री अनुज नामदेव पत्रकारिता जगत का एक जाना-माना नाम हैं। वे दैनिक नागा टाइम्स के माध्यम से लंबे समय से निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता कर रहे हैं। पत्रकारों के हितों की रक्षा और उनके कल्याण के प्रति उनकी सक्रियता को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है।


उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में डिजिटल मीडिया पत्रकारिता का सबसे सशक्त माध्यम बन कर उभरा है, लेकिन डिजिटल पत्रकारों की सुरक्षा और अधिकारों को लेकर आज भी कई चुनौतियां हैं। श्री नामदेव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकारों को एक नई ताकत मिलेगी और उनकी समस्याओं को शासन-प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकेगा।


इस मनोनयन पर संगठन के प्रदेश महासचिव अफसर खान बैतूल ,प्रदेश सचिव इरशाद खान,आमला इकाई अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ लंघा,लोकेश मालवीय,भीम प्रकाश सोनी,सुनील वर्मा अकोदिया शाजापुर,जहीर उद्दीन शेख उज्जैन, राजा अजमेरा देवास,सुनील निगवाल धार आदि

ने हर्ष व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर सैयद खालिद कैस सहित शशि दीप मुंबई के प्रति आभार व्यक्त किया।शशि दीप मुंबई नेकहा कि मध्य प्रदेश इकाई श्री नामदेव के अनुभव से और अधिक सशक्त होगी।


संगठन ने श्री अनुज नामदेव को इस नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं और आशा व्यक्त की है कि वे संगठन के मूल उद्देश्यों - पत्रकार सुरक्षा, सम्मान और कल्याण के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...