⚡ ब्रेकिंग News

भाजपा की ओछी मानसिकता का कांग्रेस ने किया विरोध

 अशोक नगर।जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह कुशवाहा ने जिला कांग्रेस कार्यालय पर प्रेस वार्ता की जिसमें कहा कि नवनिर्मित प्रधान डाकघर अशोकनगर का लोकार्पण किया गया जिसमें सिलापट्टीका लगाई गई परंतु सिलापट्टीका में वर्तमान विधायक, माननीय इंजी. हरिबाबू राय अशोकनगर विधानसभा क्षेत्र 032 का नाम शामिल नहीं किया गया है। यह अत्यंत खेदजनक है तथा जनप्रतिनिधियों के निर्धारित प्रोटोकॉल एवं मर्यादा की अवहेलना को दर्शाता है। यह अपमान विधायक जी का नहीं बल्कि अशोक नगर विधानसभा की 2,16,507 जनता का अपमान है क्योंकि विधायक जनता द्वारा निर्वाचित किया जाता है और जनप्रतिनिधियों के सम्मान एवं पद की गरिमा की अनदेखी किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। वही सिलापट्टी का पर पूर्व विधायक का नाम लिखा गया है जिसे जनता ने नकारा है फिर भी वह अपना नाम सिलापट्टीका पर लिखवा रहे हैं यह भाजपा की ओछी मानसिकता


को दर्शाता है वही यदि हम नियम की बात करें तो शिला पट्टिका पर क्षेत्रीय विधायक का नाम लिखना राज्य सरकार की 'प्रोटोकॉल हैंडबुक' और राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) नियम के अंतर्गत शिला पट्टिका पर क्षेत्रीय विधायक का नाम लिखना अनिवार्य है। ओर अब जिला कांग्रेस कमेटी संबंधित विभाग को लीगल नोटिस भेजेंगी और इसमें जो भी दोषी होंगे उन पर कार्रवाई करने का काम पार्टी द्वारा किया जाएगा इस बीच मुख्य रूप से विधायक इंजीनियर हरी बाबू राय, प्रदेश महासचिव यादवेन्द्र सिंह यादव राव, नगर अध्यक्ष राहुल शर्मा पंडा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...