⚡ ब्रेकिंग News

विधायक डॉ हिरालाल अलावा ने बाकानेर की मान नदी पर बनने वाले ब्रिज का भूमिपूजन किया

 बाकानेर धार (सैयद रिजवान अली)


बाकानेर बड़दा मार्ग स्थित मान नदी पर 10 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पुल का भूमि पूजन आज क्षेत्रीय विधायक डॉ हिरालाल अलावा ने किया

इस अवसर पर बाकानेर प्रेसक्लब अध्यक्ष विश्वजीत सेन,जनपद प्रतिनिधि जीतू वास्केल ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष रोहित पटेल,काजी जुल्फेकार अली ,सैयद मोहम्मद अली पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जवानसिंह चौहान, इरफान दडवाल, जैलसिंह पंजाबी, , रुखसार दडवाल, विधायक प्रतिनिधि, टीकम डावर निलेश पाटीदार, सलीम खान उद्योगपति विनोद दोषी कमल मायला, रवींद्र नामदेव, नूरे सिंह ,जयपाल ठाकुर,सहित अनेक कार्यकर्ता गण मौजूद रहे ।

इसअवसर पर विधायक डॉ अलावा ने कहा कि सीनियर पत्रकार सैयद रिजवान अली विश्वजीत सेन सैयद अखलाक अली पिछले 35 वर्षों से प्रिंट इलेक्ट्रानिक मीडिया मै पुल के लिए लिख रहे थे मेरे विधायक बनने पर भी मुझे अवगत कराया क्षेत्र की जनता के सहयोग से हमने विधानसभा मे लड़ाई लड़ी इसका नतीजा है कि मनावर विधानसभा में मान नदी पर बाकानेर और देवरा मे ब्रिज निर्माण हेतु क्रमशः 10 और 14 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है

इन दोनों स्थानों पर ब्रिज बनने से 50 से 100 गांव के किसानों और क्षेत्र की जनता को इसका लाभ मिलेगा, साथ ही बाढ़ की स्थिति में प्रतिवर्ष दुर्घटना होती रहती थी आपने विश्वास व्यक्त किया कि ब्रिज निर्माण से निर्दोष लोगों और पशुओं की जान बचेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...