⚡ ब्रेकिंग News

नीना गोयल संस्थापित हमारा मिशन डिग्निटी द्वारा संचालित पाठशाला में डॉ खालिद कैस ने बच्चों संग वक्त गुजारा,किया सम्मानित

 


दिल्ली। हमारा मिशन डिग्निटी द्वारा संचालित पाठशाला में गत दिनों प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सैयद खालिद कैस एडवोकेट ने नन्हे-मुन्ने बच्चों संग एक शाम गुजारी।

गैर अनुदान प्राप्त संस्था हमारा मिशन डिग्निटी की अध्यक्षा श्रीमती नीना गोयल दिल्ली द्वारा आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम में डॉ सैयद खालिद कैस एडवोकेट ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। गौर तलब हो कि श्रीमती नीना गोयल दिल्ली द्वारा विगत कई वर्षों से दिल्ली की झुग्गी बस्ती इलाके के गरीब बच्चों को शिक्षा प्रदान की जा रही है। उनकी संस्था द्वारा हज़ारों बच्चों को झुग्गी बस्ती के गंदे वातावरण से निकालकर शिक्षा का महत्व समझाया है। उनकी इस प्रशंसनीय पहल में उनके पति श्री राजीव गोयल की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...