⚡ ब्रेकिंग News

मातृ दिवस पर प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स ने देश भर की माताओं को दिया ममतामयी सम्मान

 


मुंबई। पत्रकार सुरक्षा एवं कल्याण के लिए प्रतिबद्ध अखिल भारतीय संगठन प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स पंजीकृत द्वारा मातृ दिवस को अविस्मरणीय बनाने के लिए एक अभिनव पहल की है।

संगठन की राष्ट्रीय संगठन महासचिव श्रीमती शशि दीप मुंबई के अथक प्रयासों के फलस्वरूप इस वर्ष देश भर की माताओं को ममतामयी सम्मान से सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने वाली माताओं में विधि, पत्रकारिता, साहित्य,कला सहित अन्य क्षेत्रों में अपना योगदान देने वाली महिला शक्ति को शामिल किया गया है।जिसमें दिल्ली से एडवोकेट नीना गोयल, बिलासपुर छग से डॉक्टर प्रीति प्रसाद,डॉक्टर संगीता बनाफर,रेणु बाजपई,गुजरात से भारती मखीजानी,तोशिबा शब्बीर खान,कोलकाता पश्चिम बंगाल से डॉक्टर शाश्वती दास,रवीना घोष, सम्पा दास,अर्पिता दास, मुंबई महाराष्ट्र से रजिया मारककर,तुलसी अनिल मिश्रा ,शेफाली सिन्हा सहित इंदौर मध्य प्रदेश से रेखा सोलंकी,भोपाल से एडवोकेट दीपिका वैष्णव, एडवोकेट इरम खान, एडवोकेट पुष्पा चंदेरिया , एडवोकेट वंदना शर्मा,पत्रकार मीरा तिवारी,शमा तनवीर कुरैशी भोपाल शामिल हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...