पत्रकारिता, समाजसेवा, कला एवं स्वास्थ्य सेवा को समर्पित विभूतियों का होगा भव्य सम्मान

 


राष्ट्र माणिक, राष्ट्र भूषण, भगवत प्रसाद स्मृति सम्मान सहित नारी शक्ति सम्मान के लिए नामों की हुई घोषणा


मुंबई / भोपाल:

प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (पंजीकृत) द्वारा आयोजित होने वाले आगामी राष्ट्रीय अधिवेशन एवं सम्मान समारोह 12, सितंबर 2026अटल स्मृति उद्यान सभागार बोरीवली वेस्ट मुंबई के लिए विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों के नामों की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है।

इस राष्ट्रीय समारोह का मुख्य उद्देश्य समाज, राष्ट्र निर्माण, कला, संस्कृति, पत्रकारिता और चिकित्सा सेवा में निस्वार्थ योगदान देने वाले सच्चे नायकों का अभिनंदन करना है।

 

आयोजन समिति द्वारा इस वर्ष निम्नलिखित प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किए जाएँगे:

राष्ट्र माणिक सम्मान

राष्ट्र भूषण सम्मान

भगवत प्रसाद स्मृति सम्मान

नारी शक्ति सम्मान

पत्रकारिता एवं समाजसेवा,निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता और निरंतर जनकल्याणकारी सामाजिक कार्यों के लिए दिए जाना वाला सम्मान "राष्ट्र माणिक सम्मान" इस वर्ष वरिष्ठ पत्रकार , साहित्यकार श्री शंकर घनशामदास अंदानी अहिल्या नगर महाराष्ट्र को" राष्ट्र भूषण सम्मान" वरिष्ठ पत्रकार श्री संदीप प्रभुगांवकर गोवा को दिया जाएगा।

कला एवं संस्कृति लोक संगीत, मंच कला और भारतीय सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण हेतु समर्पित कलाकारों का अभिनंदन करते हुए इस वर्ष का भगवत प्रसाद स्मृति सम्मान राजनांदगांव छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध पंडवानी साधिका सुश्री तरुणा साहू को दिया जाएगा ।

स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवा निस्वार्थ भाव से जन-स्वास्थ्य और मरीज सेवा में जुटीं महिला चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को दिया जाने वाला सम्मान 'नारी शक्ति सम्मान' इस वर्ष युवा समाजसेवी एवं जिला चिकित्सालय सिवनी में पदस्थ नर्सिंग ऑफिसर सुश्री खुशनुमा नूर सिद्दीकी सिवनी मध्यप्रदेश को दिया जाएगा ।


प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स हमेशा से समाज के उन स्तंभों को सम्मानित करने के लिए प्रतिबद्ध रहा है जो अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर देश का नाम रोशन कर रहे हैं।" प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (पंजीकृत) राष्ट्रीय अधिवेशन एवं सम्मान समारोह समिति की आयोजिका श्रीमती शशि दीप मुंबई द्वारा इस आशय की जानकारी दी गई ।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...