⚡ ब्रेकिंग News

कारगिल विजय दिवस पर डॉ सैयद खालिद कैस के मुख्य आतिथ्य में होगा साहित्य सम्मान समारोह

 


हरदा
। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर विश्व मानवाधिकार परिषद एवं प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स के संयुक्त तत्वावधान में वीर साहित्य सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।


कार्यक्रम 26 जुलाई रविवार को होटल गुरु कृपा, हरदा में आयोजित होगा। इस पावन अवसर पर देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले साहित्यकारों को वीर साहित्य सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। मालूम हो कि कारगिल विजय दिवस पर प्रतिवर्ष विश्व मानवाधिकार परिषद द्वारा वीर शहीदों को नमन करते हुए हरदा जिले की प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाता रहा है। इस उद्देश्य से कारगिल विजय दिवस 2026 पर स्थानीय साहित्यकार सम्मान समारोह आयोजित किया गया है।


जानकारी देते हुए विश्व मानवाधिकार परिषद राष्ट्रीय संगठन सचिव मुईन अख्तर खान ने बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सैयद खालिद कैस होंगे। जिस प्रकार वीर सैनिक देश की भौगोलिक

सीमाओं की रक्षा करते हैं, उसी प्रकार साहित्यकार अपनी लेखनी और विचारों से देश की सांस्कृतिक, नैतिक और बौद्धिक सीमाओं के प्रहरी होते हैं। सैनिक बंदूक से देश की सरहद बचाते हैं। वहीं लेखक, कवि, साहित्यकार अपनी कलम से देश की संस्कृति, नैतिकता और सोच को गिरने से बचाते हैं। दोनों ही देश के प्रहरी हैं। बस मैदान अलग-अलग है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...